स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की "एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण सहायता योजना" के अंतर्गत शाहजहाँपुर जनपद के पारंपरिक उत्पादों लौज की बर्फी, गुड़, खुरचन एवं समोसा से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना के तहत उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े पात्र लाभार्थियों को नया उद्यम स्थापित करने अथवा मौजूदा इकाई के विस्तार के लिए बैंक ऋण एवं मार्जिन मनी (अनुदान) का लाभ प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन करें आवेदन
इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- किसी शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं।
- आवेदक किसी बैंक या सरकारी संस्था का डिफॉल्टर न हो।
- पूर्व में किसी अन्य सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ न लिया हो।
- परिवार के एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा।
- निर्धारित शपथ-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।
विशेष श्रेणी को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को विशेष प्रावधानों के तहत योजना का लाभ दिया जाएगा।
मार्जिन मनी (अनुदान)
- ₹25 लाख तक की परियोजना: 25% (अधिकतम ₹6.25 लाख)
- ₹25 से ₹50 लाख: 20%
- ₹50 से ₹150 लाख: 10%
- ₹150 लाख से अधिक: अधिकतम ₹50 लाख तक सहायता
योजना के तहत उद्यम के सफलतापूर्वक दो वर्ष संचालन के बाद मार्जिन मनी बैंक ऋण में अनुदान के रूप में समायोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहाँपुर अथवा दूरभाष संख्या 9548515974 पर संपर्क कर सकते हैं।
— जारीकर्ता:
उपायुक्त उद्योग
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहाँपुर
#Shahjahanpur #ODOP #MSME #Udyam #SelfEmployment #Startup #UttarPradesh #SachKiAwazWebNews