महिगवां पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों के जेवर, नकदी और मूर्तियां बरामद

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, पूजा घर की मूर्तियां, ₹50 हजार नकद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पारिवारिक जानकारी का लाभ उठाकर बंद पड़े मकान को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद सामान को एक कपड़े की दुकान में छिपाकर रखा गया था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या के नेतृत्व में महिगवां पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post