Breaking News

बलरामपुर की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सपा नेता हसीब खान ने कांग्रेस का दामन थामा

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। विधानसभा चुनाव से पहले बलरामपुर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बताया जा रहा है कि हसीब खान सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जर तथा अमेठी सांसद के.एल. शर्मा ने उनका स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

हसीब खान के कांग्रेस में शामिल होने को जनपद बलरामपुर की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर प्रभाव पड़ सकता है।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments