स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 23 जुलाई। जनपद शाहजहाँपुर के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम चरकुई में एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे पीआरबी-1340 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चरकुई निवासी क्षमता देवी (23 वर्ष), पत्नी अमित कुमार ने अपने घर के कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि मृतका का विवाह मई 2025 में हुआ था।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, थाना रोजा पुलिस तथा फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की विधिक विवेचना की जाएगी।
नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। मृत्यु के कारणों एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments