स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 26 जुलाई। रोजा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीच मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 7:00 बजे रोजा रेलवे स्टेशन से रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम पैतापुर के निकट रेलवे पटरियों के बीच एक युवक का शव बरामद किया।
मृतक की पहचान संदीप कुमार गौतम (28 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम लोकपुर, थाना मंझीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि संदीप ट्रेन से यात्रा कर रहा था और संभवतः चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हुई।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला शव विच्छेदन गृह, शाहजहाँपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: मृत्यु के कारणों की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments