Breaking News

नवाबगंज टोल प्लाजा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 26 जुलाई। जनपद उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा के पास धर्मकांटे के बगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

नोट: मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments