ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने बुधवार को नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और पारदर्शिता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने प्राचीन झारखंडी सरोवर, बुद्धा पार्क, संस्कृत पाठशाला, चौक बाजार स्थित घंटाघर, प्राचीन रानी तालाब मंदिर तथा आजाद पार्क (संतोषी माता मंदिर के निकट) सहित नगर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री और तकनीकी मानकों के पालन की विस्तृत समीक्षा की।
डॉ. धीरू ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाएं पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरी हों, ताकि नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था और नाला सफाई अभियान का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान तथा नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से प्रत्येक विकास परियोजना की नियमित निगरानी की जा रही है।
उन्होंने दोहराया कि "जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकसित, स्वच्छ और सुंदर बलरामपुर के निर्माण का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।" साथ ही अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
#Balrampur #Development #NagarPalika #DrDhirendraPratapSingh #Janhit #SwachhBalrampur #UPNews #SachKiAwazWebNews
