स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 'ऑपरेशन CYVAJRA' के तहत शाहजहाँपुर पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ₹3.79 लाख की साइबर ठगी के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मयंक पाल, पुत्र अवधेश कुमार पाल, निवासी ग्राम ढकिया परवेजपुर (ढकिया शोभा), थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, से ₹3,79,352 की साइबर ठगी की गई। मामले में मु0अ0सं0-384/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
साइबर पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल डिवाइस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहाँपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
"Zero Tolerance Against Cyber Crime"
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस – सेवा, सुरक्षा, संवेदना।
#Shahjahanpur #CyberCrime #OperationCYVAJRA #UPPolice #CyberFraud #BreakingNews #SachKiAwazWebNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments