वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भइया ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। विनोबा सेवा आश्रम, बनतारा के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश भइया ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान श्री रमेश भइया ने कुलपति को विनोबा सेवा आश्रम आने का आमंत्रण दिया तथा आचार्य विनोबा भावे के जीवन एवं विचारों पर आधारित अपनी स्वलिखित दो पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान कीं।

उन्होंने बनतारा स्थित विनोबा विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के शैक्षिक विकास में आ रही विभिन्न समस्याओं से कुलपति को अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय स्तर से कॉलेज को हरसंभव शैक्षिक एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में उच्च शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर शिक्षा के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Previous Post Next Post