Breaking News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की।

शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत ऐसे जनजागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments