Breaking News

फर्जी बैनामे के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी बैनामे के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहम्मद शकील पुत्र वाहिद उल्ला (59 वर्ष) निवासी मोहल्ला बरादरी, ईदगाह रोड, थाना सदर बाजार को छोटा कुतबां के पीछे स्थित खंडहर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वादी की पैतृक जमीन के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैनामा कराया। इस मामले में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 193/2026 के तहत धारा 420, 467, 468 एवं 471 भारतीय दंड संहिता में मुकदमा दर्ज है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 05 जुलाई 2026 को दोपहर 2:20 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार यादव, आरक्षी अमित तथा महिला आरक्षी शीतल शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments