अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शालीमार गार्डन की ओर से एक युवक अवैध तमंचा लेकर आ रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कब्रिस्तान के पास पाकड़ के पेड़ के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उपदेश पुत्र विश्वनाथ (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला मोहम्मद हद्दफ, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर बताया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 334/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक प्रियव्रत्त दुहूण, कांस्टेबल परिक्षित सैनी एवं आरक्षी रामगोपाल राजौरा शामिल रहे।

Previous Post Next Post