Breaking News

मिर्जापुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को एक देशी तमंचा बरामद होने के मामले में मु0अ0सं0 81/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त झंकार पुत्र बृजकिशोर लाला, निवासी ग्राम दोषपुर थोक, थाना मिर्जापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 जुलाई 2026 को पिक्की ईंट भट्ठा से पहले ढाई रोड के पास से अभियुक्त को सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, उपनिरीक्षक शिवकुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी दीपक मिश्रा एवं आरक्षी हर्ष कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments