Breaking News

ग्रामीण विकास' विषय पर पुस्तक का विमोचन, एसएसयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राम शंकर पांडेय की नई पुस्तक चर्चा में

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राम शंकर पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक "ग्रामीण विकास" का विमोचन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. रूचि द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. रूचि द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पुस्तक का लेखन न केवल लेखकों के ज्ञान एवं अनुभव को समाज और विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होती है।

पुस्तक के सह-लेखक राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर, पीलीभीत के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास प्रधान हैं। डॉ. राम शंकर पांडेय ने बताया कि इस पुस्तक का लेखन उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण विकास जैसे समसामयिक विषय पर तैयार की गई यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इसे अकादमिक जगत के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए लेखकों को बधाई दी।

इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. पूजा बाजपेई, डॉ. के. के. वर्मा, डॉ. रूपक श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तक के सफल प्रकाशन पर लेखकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments