Breaking News

हाथरस को ₹548 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

संवाददाता हाथरस ✍️

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद हाथरस में ₹548 करोड़ से अधिक लागत की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां, स्मार्टफोन एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत और विकास का समन्वय ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश सरकार विकास की गति को और अधिक मजबूत करते हुए प्रत्येक क्षेत्र तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई विकास परियोजनाओं से हाथरस जनपद के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments