स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान कुल 22 प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद एक दंपति का आपसी समझौता कराकर उन्हें सकुशल साथ विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र के अनुसार थाना काँट क्षेत्र के एक दंपति की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी एक वर्ष की पुत्री है। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप था कि उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता है। उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताते हुए नियमित रूप से परिवार का खर्च वहन करने की मांग रखी।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विस्तृत बातचीत कराई गई। इस दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में पत्नी और बेटी का पूरा खर्च उठाने तथा बेहतर व्यवहार करने का आश्वासन दिया।
काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर राजी हो गए, जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र ने दंपति को सकुशल साथ विदा कर दिया।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी नेहा चौहान, शीतल चौहान, मोनिका कुमारी एवं निशा मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments