ब्यूरो रिपोर्ट: राजन भारती, लखनऊ ✍️
लखनऊ। अलीगंज स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में आयोजित बड़े मंगल मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाली स्पेशल पुलिस फोर्स को सम्मानित किया गया।
शनिवार, 4 जुलाई 2026 को श्री हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ट्रस्ट के सचिव श्री राजेश कुमार पांडे (IPS) ने स्पेशल पुलिस फोर्स के विशेष पुलिस अधिकारियों एवं वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर श्री पांडे ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था और सुगम दर्शन कराने में स्पेशल पुलिस फोर्स ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने भविष्य में भी मंदिर ट्रस्ट के विभिन्न आयोजनों में स्पेशल पुलिस फोर्स की सहभागिता बनाए रखने के लिए फोर्स के एडमिन इंचार्ज डॉ. अमित श्रीवास्तव से विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस फोर्स, हमराह टीम तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने जनसेवा और सामाजिक सहयोग की भावना के साथ भविष्य में भी इसी प्रकार योगदान देने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments