Breaking News

महिगवां पुलिस ने व्यापारियों के साथ की सुरक्षा बैठक, सीसीटीवी व सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 26 जुलाई। संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर महिगवां थाना पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों, ज्वैलर्स एवं दुकानदारों के साथ एक सुरक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपनी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रात्रि के समय दुकान के बाहर एवं आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी।

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें, जिससे चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम की जा सके।

बैठक के दौरान पुलिस एवं व्यापारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय बढ़ाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments