स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रोजा में कौशल प्रदर्शनी, रोजगार मेला एवं कौशल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवायोजित युवाओं को ‘कौशल यूथ आइकॉन’ सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों और प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकार की कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को लगातार निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने से उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम में अधिकारियों, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित रोजगार के प्रति प्रेरित करने और जनपद में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
#Shahjahanpur #WorldYouthSkillsDay #RojgarMela #SkillDevelopment #YouthEmployment #ITI #SachKiAwazWebNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments