ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। भारतीय जन कल्याण सेवा संस्थान एवं विश्व युवक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम हिन्दुलीकला, रनियापुर एवं विनोहनी कला में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने "एक पेड़–माँ के नाम", "पेड़ लगाओ–पर्यावरण बचाओ" और "स्वच्छ पर्यावरण–स्वस्थ जीवन" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख डी.डी. पाण्डेय, डॉ. टी.पी. पाण्डेय, वन दरोगा मयंकर सिंह, अवधेश कुमार, भोलानाथ तिवारी, पंकज कुमार, अमित कुमार, ग्राम प्रधान सहित अन्य सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आम, अमरूद, आंवला और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments