स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 28 जुलाई। जनपद के अल्हागंज क्षेत्र में आधार कार्ड संबंधी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को न्यू ग्रेट स्कॉलर्स पीजी कॉलेज, अल्हागंज में नवनिर्मित आधार सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नए आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से अल्हागंज एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने अथवा उसमें संशोधन कराने के लिए दूरस्थ केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे आमजन के समय और संसाधनों की बचत होगी तथा आधार सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं 5 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि जनपद शाहजहाँपुर में वर्तमान में 276 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं, जिनके माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नए केंद्र के संचालन से अल्हागंज क्षेत्र के लोगों को आधार सेवाएं और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक रूप से प्राप्त होंगी।
नोट: यह समाचार जिला प्रशासन, शाहजहाँपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments