स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 जुलाई। कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश (बाढ़ोन्मुखी अनुभाग), कृषि भवन लखनऊ की कार्ययोजना के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के विकासखंड मिर्जापुर एवं कलान में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (National Mission on Natural Farming) योजना संचालित की जा रही है।
योजना के तहत जनपद में एक भारतीय प्राकृतिक खेती जैव-इनपुट संसाधन केंद्र (BRC) का चयन किया जाएगा। इसके लिए पात्र उद्यमियों, समूहों, संस्थाओं एवं गौशालाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी 25 जुलाई 2026 तक कार्यालय समय (प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक) उप कृषि निदेशक कार्यालय, लोधीपुर, शाहजहाँपुर में आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक, शाहजहाँपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
— जारीकर्ता: उप कृषि निदेशक, शाहजहाँपुर
#Shahjahanpur #NaturalFarming #OrganicFarming #Agriculture #BRC #KisanNews #SachKiAwazWebNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments