Breaking News

हसनगंज विद्युत वितरण खंड (EDD-2) के अधिशासी अभियंता बने अजय कुमार, कार्यभार संभाला

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 24 जुलाई। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के विद्युत वितरण खंड हसनगंज (EDD-2) में अजय कुमार ने नए अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने उन्नाव मंडल कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता से शिष्टाचार भेंट की।

अजय कुमार इससे पूर्व संडीला में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत थे। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने औद्योगिक विद्युत संयोजनों को ट्रिपिंग-फ्री विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया, जिसकी सराहना विभागीय स्तर पर भी की गई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा राजस्व वसूली सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता होगी। साथ ही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments