1 किलो 22 ग्राम अफीम के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹3 लाख

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 02 अगस्त 2026। शाहजहाँपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बण्डा क्षेत्र से एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 22 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में थाना बण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गहलुईया पुल के पास से आरोपी युसुफ खां (42 वर्ष) निवासी ग्राम रतनपुर, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 1 किलो 22 ग्राम अवैध अफीम, POCO C61 मोबाइल फोन तथा ₹540 नकद बरामद हुए। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

इस संबंध में थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 359/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

बरामदगी:

  • 1 किलो 22 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम
  • 1 मोबाइल फोन (POCO C61)
  • ₹540 नकद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह
  • उपनिरीक्षक जयचन्द गिरी
  • हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह
  • हेड कांस्टेबल रामसंजीवन
  • आरक्षी सुमित कुमार
Previous Post Next Post