स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 03 अगस्त 2026। शाहजहाँपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निगोही क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एक ई-रिक्शा, 12 चोरी की बैटरियां तथा अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना निगोही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुवायां रोड स्थित इनायतपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र रामनिवास (22 वर्ष) निवासी ग्राम चैना रूरिया, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से सारथी कंपनी की चोरी की ई-रिक्शा, विभिन्न कंपनियों की 12 चोरी की ई-रिक्शा बैटरियां, एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना निगोही पर दर्ज मु0अ0सं0 366/2026 में विवेचना एवं बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
बरामदगी
- एक अदद चोरी की सारथी कंपनी की ई-रिक्शा
- 12 अदद ई-रिक्शा बैटरियां (विभिन्न कंपनियों की)
- एक देशी तमंचा .315 बोर
- एक जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक नरगेश कुमार
- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
- कांस्टेबल सौरभ कुमार
- कांस्टेबल शुभम छोकर
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी की अन्य घटनाओं में अभियुक्त की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
