10 अगस्त से लापता है 28 वर्षीय राजेश कुमार, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ/उन्नाव। थाना सोहरामऊ क्षेत्र के ग्राम बगहा मुस्तफाबाद निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार 10 अगस्त 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार राजेश कुमार सांवले रंग के हैं और मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

परिजनों ने बताया कि राजेश को आखिरी बार लखनऊ के कपूरथला चौराहा स्थित टुंडे कबाबी के पास देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजेश कुमार दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।

सूचना के लिए संपर्क करें:
📞 9555700827
📞 9554349946
📞 9725089928

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि राजेश कुमार की तलाश में मदद मिल सके और वह जल्द अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें।

Previous Post Next Post