शिक्षकों की कमी को लेकर सर्वोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, पारा के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं समय से कक्षाएं संचालित न होने की समस्या को लेकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहा एवं बालागंज चौराहा पर धरना दिया।

सूचना मिलते ही ADCP पश्चिमी, ACP काकोरी, SDM एवं CDO मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं सकुशल विद्यालय परिसर में वापस लौट आए।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं मांगों को लेकर वार्ता की जा रही है। मौके पर समाज कल्याण विभाग के उच्चाधिकारी, ADCP पश्चिमी, ACP काकोरी, SDM, CDO, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

वहीं, प्रशासन के अनुसार मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है और स्थिति सामान्य है।

Previous Post Next Post