स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने के लिए ₹101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभाग किया।
इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से लखनऊ छावनी क्षेत्र में आधुनिक नागरिक सुविधाओं, बेहतर अधोसंरचना और सुव्यवस्थित विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से लखनऊ को आधुनिक, सुविधासंपन्न एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।
श्रेणी
उत्तर प्रदेश
