ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव, 27 अगस्त। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौरावां थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह, क्षेत्र-4 पुरवा, उन्नाव ने हमराह एवं स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम गौरी और चित्ताखेड़ा में कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान टीम ने 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
वहीं मौके पर अवैध शराब तैयार करने के लिए रखा गया लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया गया।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
श्रेणी
उन्नाव
