जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। हजरतगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बरामद दोनों वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों एवं उनके संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
हजरतगंज पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
श्रेणी
लखनऊ
