स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुरी एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग एवं पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और त्योहार के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तिलहर में भी पुलिस ने किया पैदल गश्त
वहीं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना तिलहर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, वाहनों की चेकिंग तथा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस बल को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा जनसंवाद लगातार किया जा रहा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
