जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को उत्तरगांव में एक कबाड़ की दुकान के पास बाबूलाल पर उनके बेटे शिव कुमार उर्फ गुड्डू ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया था। हमले में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार अस्पताल में कराया गया।
घटना के संबंध में थाना मोहनलालगंज में मु.अ.सं. 304/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस टीम ने 15 अगस्त की रात करीब 8:22 बजे भीलमपुर से उत्तरगांव जाने वाली नहर पटरी से आरोपी शिव कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया, जिस पर खून के सूखे धब्बे पाए गए।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता से विवाद के बाद उसने उन पर चाकू से हमला किया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद 16 अगस्त 2026 को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: शिव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र बाबूलाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम उत्तरगांव, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभम शर्मा एवं हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह।
