यूट्यूब चैनल खरीदने के नाम पर ₹1.70 लाख की ऑनलाइन ठगी, नाका पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

 

ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना नाका हिण्डोला पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए ₹1 लाख 70 हजार की पूरी रकम वापस कराई है।

जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को नाका हिण्डोला निवासी रवींद्र नाथ शुक्ल ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पोते अयांश शुक्ल के साथ यूट्यूब चैनल खरीदने के नाम पर ₹1.70 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है।

शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार सैनी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम ने बैंकिंग लेन-देन एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर ठगी की रकम को ट्रेस किया।

पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों के बाद ठगी की पूरी ₹1.70 लाख की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने नाका हिण्डोला पुलिस एवं लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार सैनी और कांस्टेबल प्रभात त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रेस नोट संख्या-1475 | दिनांक-18.08.2026 | जोन-पश्चिमी | थाना नाका हिण्डोला

Previous Post Next Post