जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ, 18 अगस्त। थाना बिजनौर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी पहचान के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने और उसी जमीन पर लोन लेने के मामले में वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मु0अ0सं0 92/2026 में नामजद अभियुक्ता कथित तौर पर मनीषा सिंह के नाम से रजिस्ट्रीकर्ता बनी थी। जांच में उसका वास्तविक नाम नसीम बानो उर्फ नस्सो पत्नी स्व. सदाकत हुसैन सामने आया।
मामले में 7 अप्रैल 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने जमीन के साथ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने तथा उसी पर लोन लेने की कार्रवाई की।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से 18 अगस्त 2026 को नसीम बानो उर्फ नस्सो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पूछताछ में बताई फर्जीवाड़े की पूरी प्रक्रिया
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्ता ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज शामिल थे। वास्तविक मनीषा सिंह की पहचान का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए उसके नाम से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई और बाद में उसी भूमि पर लोन लिया गया। पुलिस के अनुसार, लोन से प्राप्त धनराशि को आरोपियों ने आपस में बांट लिया।
इस मामले में सीमा डंग, सुभाष चन्द्र और अंकित सिंह भी नामजद हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता:
नसीम बानो उर्फ नस्सो पत्नी स्व. सदाकत हुसैन, निवासी इंदिरानगर, लखनऊ, हाल पता बंगाली पीसीओ के पास, कैम्पस रोड, लखनऊ।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 92/2026, धारा 319(2)/318(4)/338/336(2)/340(2) बीएनएस, थाना बिजनौर, लखनऊ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक शशिबाला थाना बिजनौर शामिल रहीं।
