स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों के चयन के लिए शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहाँपुर में जनपद स्तरीय ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। ई-लॉटरी जनपद स्तर पर गठित कार्यकारी समिति एवं कृषकों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जनपद के समस्त विकासखंडों से कृषि यंत्रों के लिए कुल 1,634 कृषकों ने आवेदन किया था। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 183 कृषकों के चयन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया संपादित की गई।
ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन की सूचना एवं बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की जानकारी पोर्टल के माध्यम से दी गई है।
विभाग के अनुसार, चयनित लाभार्थी द्वारा निर्धारित समयावधि में कृषि यंत्र क्रय कर उसका बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता है तो संबंधित आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा।
ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी सहित उप कृषि निदेशक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रगतिशील कृषक, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक, शाहजहाँपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में ई-लॉटरी प्रक्रिया को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराए जाने की जानकारी दी गई।
