माछरा बीआरसी पर एफएलएन व एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

 

ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️

किठौर/माछरा, मेरठ। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए माछरा बीआरसी के सभागार कक्षों में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 21 अगस्त तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ श्रीमती आशा चौधरी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम चरण का समापन माछरा खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह, एआरपी सबा परवीन एवं प्रशिक्षकों की मौजूदगी में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक एक महत्वपूर्ण एवं पवित्र दायित्व से जुड़े हैं। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने तथा बच्चों को पूरी ईमानदारी एवं मनोयोग से पढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करने, विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए बच्चों को आवश्यक दक्षताएं प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही समय से विद्यालय पहुंचने, प्रार्थना सभा समय पर कराने और विद्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

एफएलएन और एनसीईआरटी पुस्तकों पर हुआ प्रशिक्षण

पांच दिवसीय कार्यशाला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के साथ हिंदी की पुस्तक ‘वीणा’ और गणित की पुस्तक ‘गणित मेला’ का परिचय कराया गया। कक्षा एक से चार तक की एनसीईआरटी की भाषा एवं गणित की पुस्तकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका, पाठ योजना एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नई शिक्षा नीति-2020 के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में एआरपी सबा परवीन तथा संदर्भदाता इकबाल अहमद, अमित कुमार, राजरानी शर्मा और अंजली शर्मा सहित प्रशिक्षकों ने दोनों बैचों के सैकड़ों शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस दौरान पवन कुमार, नीलम, तशरीफ़ अली, शमीम गौड़, नसीम खातून, असद हयाती, अमरीश शर्मा, मो. इमरान, चारू शर्मा, सोनू कुमार, अनिल कुमार, चांद मो., रुखसाना, शाहीन, सूबे सिंह, फज़ीला, तारिक जमील, ममता, सुशील कुमार, रजनीश, इकराम, पिंकी, मोना त्यागी, जावेद सैफी, पूजा, अभिनव शर्मा, मंजुलता, इंतजार अली, संदीप कुमार, विकास, अमित, चन्द्र बॉस, हरनाम कौर, रुचि, कोमल, कविता, रेखा, हेमलता, स्नेहलता, आदेश, सोनिया शर्मा, सविता, शाहजबी, मनोज बाला सहित दोनों प्रशिक्षण हॉल में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Previous Post Next Post