मिशन सेफ फ्यूचर 20: 119 स्कूली वाहन चालकों का हुआ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। मिशन सेफ फ्यूचर 20 के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय करते हुए 20 अगस्त 2026 को सदर तहसील में स्कूली वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

सदर तहसील क्षेत्र में दून इंटरनेशनल स्कूल, रोजा में आयोजित शिविर में सीएचसी भैंचाल खेड़ा के नेत्र परीक्षक आशीष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों के 111 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें दून इंटरनेशनल स्कूल, कर्नल एकेडमी ग्लोबल, सुदामा पब्लिक स्कूल, संजय कुमार सरस्वती आदि स्कूलों के वाहन चालक शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त पुवायां स्थित द सैक्रेट हार्ट स्कूल के 8 वाहन चालकों का भी नेत्र परीक्षण किया गया। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 119 स्कूली वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई।

मानक के अनुरूप ही संचालित हों स्कूली वाहन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), शाहजहाँपुर ने जनपद के सभी विद्यालयों से अपील की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों का संचालन नियमानुसार निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई स्कूली वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वाहन चालकों के नियमित नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण तथा वाहनों की मानक अनुरूपता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post