कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 21 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक की और उन्हें आवश्यक ब्रीफिंग दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही कांवड़ियों एवं आमजन से आपसी सौहार्द और सहयोग बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने की अपील की गई।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post Next Post