यूपी स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन, 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन किया और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊर्जा देने की दिशा में 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इसके साथ ही 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र तथा चयनित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई स्टार्टअप नीति और स्टार्टअप मिशन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को अपने नए विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Previous Post Next Post