बंथरा में तेज रफ्तार DCM ने 13 वर्षीय छात्रा को रौंदा, मौत के बाद हंगामा; चालक-क्लीनर को ग्रामीणों ने पीटा

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय प्रियांशी उर्फ मनु की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और DCM चालक व क्लीनर को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर निवासी रामसहाय की बेटी प्रियांशी कक्षा छह की छात्रा थी। बताया गया कि वह साइकिल से बनी-मोहान रोड स्थित शिवानी स्कूल के पास चाऊमीन खाने गई थी। इसी दौरान हरौनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार DCM ने उसे टक्कर मार दी और वह वाहन की चपेट में आ गई।

हादसे में प्रियांशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने DCM चालक और क्लीनर को पकड़ लिया तथा उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस वाहन को घेर लिया

हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Previous Post Next Post