परिवार परामर्श केंद्र में 20 मामलों की सुनवाई, एक दंपति में हुआ समझौता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

आपसी मतभेद दूर कर दंपति को सकुशल विदा किया गया

शाहजहाँपुर, 29 अगस्त। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 20 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई, जिसमें एक दंपति के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपति का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हुआ था। महिला करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और खाने-खर्च के लिए पैसे नहीं देता, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। बातचीत के दौरान पति अपनी पत्नी का खर्च उठाने तथा उसकी बात मानने के लिए सहमत हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

समझौते के बाद दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।

इस अवसर पर म0मु0आ0 चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी निशा, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी मोनिका, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी एवं आरक्षी विनीत मौजूद रहे।

Previous Post Next Post