स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
पीली मस्जिद के पास से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में किया जा रहा पेश
शाहजहाँपुर, 29 अगस्त। थाना सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे मोहल्ला बाडूजई प्रथम स्थित पीली मस्जिद के पास से की गई।
पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त अली उर्फ मुन्ने समेत चार लोगों के खिलाफ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 64(1)/123 बीएनएस की वृद्धि की।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीली मस्जिद के पास से आरोपी मो. अली उर्फ मुन्ने पुत्र स्व. जफर अली, निवासी बाडूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रियवृत्त दुहूण, थाना सदर बाजार
- कांस्टेबल आकाश कुमार, थाना सदर बाजार
- रिजर्व कांस्टेबल विकास कुमार, थाना सदर बाजार
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 423/26, धारा 64(1)/123/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।
