मोती महल लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

 

जिला संवाददाता लखनऊ ✍️

लखनऊ। मोती महल लॉन, हजरतगंज में लखनऊ एम.ए.सी.टी. बार एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दक्षिण के पीठासीन अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद तथा उत्तर न्यायालय की पीठासीन अधिकारी डॉ. अनुपमा गोपाल निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक बाजपेयी, महामंत्री श्री एस.एन. यादव, वरिष्ठ अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री महेश यादव, संयुक्त सचिव आलोक यादव, कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य नितिन सिंह एडवोकेट, नवीन द्विवेदी एडवोकेट, नीरज कुमार एडवोकेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय पर्व के महत्व को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

Previous Post Next Post