स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
हेलमेट, सीट बेल्ट, दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच
शाहजहांपुर, 29 अगस्त। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोककर आवश्यक अभिलेख, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट सहित अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
श्रेणी
शाहजहांपुर
