ऑपरेशन कन्विक्शन: सड़क हादसे के मामले में आरोपी को जेल में बिताई अवधि की सजा, ₹3,300 अर्थदंड

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 अगस्त 2026। अपराधियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है।

थाना सदर बाजार में वर्ष 2005 में दर्ज मुकदमे में आरोपी रमेश कुमार पुत्र मोती सिंह, निवासी मोहल्ला बाडूजई, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर को न्यायालय एसजेएम-2 द्वारा जेल में बिताई गई अवधि तथा ₹3,300 के अर्थदंड से दंडित किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वादी एवं उसकी पत्नी को ई-रिक्शा पर जाते समय वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में अभियोग दर्ज था।

यह मामला मु0अ0सं0 90/2005, धारा 279, 337, 338, 427 भादवि, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर से संबंधित है।

मॉनीटरिंग सेल, थाना सदर बाजार पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके बाद आरोपी को उक्त दंड से दंडित किया गया।

सजा प्राप्त अभियुक्त:
रमेश कुमार पुत्र मोती सिंह, निवासी मोहल्ला बाडूजई, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

Previous Post Next Post