🚨 उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस डंपर से भिड़ी; 40 से अधिक घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

उन्नाव। रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादीपुर-देवखरी के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस डंपर से टकरा गई।

हादसे के दौरान एक अन्य बस भी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Previous Post Next Post