होटल में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार, 478 फर्जी आईडी कार्ड समेत बड़ी बरामदगी

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना गोमतीनगर पुलिस ने होटल में घुसकर गाली-गलौज, धमकी देने एवं दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नाम से 478 फर्जी आईडी कार्ड, फर्जी आधार कार्ड सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को होटल क्रिस्टेलिया, विकासखंड-3, गोमतीनगर में घुसकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, वादी का गला पकड़ने तथा दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना गोमतीनगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान थाना गोमतीनगर पुलिस टीम ने होटल क्रिस्टेलिया से दो आरोपियों अभिनव सिंह (29 वर्ष) निवासी नोएडा तथा शिवम चौहान (29 वर्ष) निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, विवेचना एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से—

  • 478 फर्जी आईडी कार्ड, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नाम से
  • 01 चेक
  • 03 फर्जी आधार कार्ड
  • 01 विदेशी आईडी कार्ड
  • 01 विदेश मंत्रालय का आईडी कार्ड
  • 14 क्रेडिट/डेबिट कार्ड
  • 02 चेक बुक
  • 03 मोबाइल फोन

बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 प्रेम कुमार
  2. उ0नि0 अरविंद कुमार राय
  3. का0 प्रशांत कुमार

पुलिस मामले की विवेचना एवं बरामद दस्तावेजों के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Previous Post Next Post