श्री हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज में 54वां वार्षिकोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद के भगवतीगंज नगर स्थित श्री हनुमान गौशाला मंदिर का 54वां वार्षिकोत्सव धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर हवन-विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान रामचरितमानस, अखंड रामायण पाठ, रामधुन एवं राज्याभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन दिवस पर विधि-विधान से हवन एवं विसर्जन के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ।

भंडारे के अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, समर जावेद, सभासद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक सहित अन्य गणमान्य लोगों का गौशाला कमेटी के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के सहयोगी महेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता एवं वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव भगवतीगंज नगरवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

विशाल भंडारे में महेश अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रीतम सिंधी, सुभाष अग्रवाल, सुनील गुप्ता, आनंद शर्मा, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, डीपी सिंह, समर जावेद, शाबान अली, सफीक, इरफान पठान, संजय मिश्रा, राजेंद्र माहेश्वरी, बद्री जायसवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष गुप्ता, शरद अग्रवाल, संजय मोदी, कल्लू शर्मा, अंकित अग्रवाल, विक्की माहेश्वरी, मृदुल अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

महिला मोर्चा की ओर से गुड़िया गुप्ता कमलापुरी, मीरा सिंह, सविता सिंह, झूमा सिंह, सुधा त्रिपाठी, कंचन गुप्ता, शालू सिंह, अर्चना सिंह एवं प्रतिभा श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने भी आयोजन में सहभागिता की।

तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। સમગ્ર कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देता नजर आया।

Previous Post Next Post