जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। करीब 5 महीने से लापता चल रहे 14 वर्षीय रवि को गौतमपल्ली पुलिस ने अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने चारबाग से लेकर आलमबाग तक कई स्थानों पर तलाश की, जिसके बाद रवि राजकीय बाल गृह, मोहन रोड में मिला।
रवि के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। मां के सामने आते ही रवि भावुक हो गया और मां से लिपट गया। बेटे को सकुशल देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
गौतमपल्ली थानाध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की लगातार मेहनत रंग लाई, जिसके चलते लंबे समय से बेटे की तलाश कर रहे परिवार को आखिरकार उसकी सकुशल वापसी की खुशियां मिलीं।
पुलिस की तत्परता और मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
श्रेणी
लखनऊ
