थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने 486 लीटर देशी व कच्ची शराब का किया विनष्टीकरण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 अगस्त 2026। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में देशी एवं कच्ची शराब के कुल 95 माल, जिसमें 486 लीटर शराब शामिल थी, का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के माल निस्तारण संबंधी परिपत्र तथा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.)/जेएम तिलहर के आदेश दिनांक 10 अगस्त 2026 के अनुपालन में की गई।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में 18 अगस्त 2026 को थाना गढ़िया रंगीन परिसर में कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में वर्ष 2025-26 से संबंधित शराब के माल का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।

पूरी कार्रवाई की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई।


Previous Post Next Post